भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, घुटने के नीचे से कटकर अलग हुए पैर
दौलतपुरा थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हादसा इतना गंभीर था कि अनिकेत और प्रवीण के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए थे।
मौके पर ही तोड़ा दम
पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
दौलतपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें कौन-कौन से वाहन शामिल थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ले रही है।फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। हादसे में दो युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

