Samachar Nama
×

टीकाराम जूली ने एलपीजी संकट पर सरकार को घेरा, श्वेत पत्र जारी कर जनता को राहत देने की मांग

टीकाराम जूली ने एलपीजी संकट पर सरकार को घेरा, श्वेत पत्र जारी कर जनता को राहत देने की मांग

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य में बढ़ती एलपीजी संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल (11 फरवरी) मुख्यमंत्री ने मीटिंग लेकर हालात को सामान्य बताया था, लेकिन वास्तविक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है

टीकाराम जूली ने कहा कि लोग कतारों में खड़े हैं, रसोई गैस की किल्लत आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि एक श्वेत पत्र जारी कर रसोई गैस की उपलब्धता और स्थिति की जानकारी दी जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अच्छी बातों का श्रेय खुद ले रहे हैं, तो संकट की स्थिति में भी जनता की मदद करने का कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया

टीकाराम जूली ने अंत में जोर देकर कहा कि जनता ने सरकार को जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए सरकार को तुरंत कदम उठाकर आम लोगों को राहत देनी चाहिए, ताकि सामाजिक और आर्थिक परेशानियों को कम किया जा सके।

Share this story

Tags