Samachar Nama
×

कोटा के मंदिर में चोरी: 8 मिनट तक लॉक तोड़ने की कोशिश करता रहा चोर, पांचवें प्रयास में हुआ कामयाब; CCTV में कैद

कोटा के मंदिर में चोरी: 8 मिनट तक लॉक तोड़ने की कोशिश करता रहा चोर, पांचवें प्रयास में हुआ कामयाब; CCTV में कैद

कोटा के महावीर नगर विस्तार योजना स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने मंदिर का ताला तोड़ने के लिए करीब 8 मिनट तक कोशिश की और चार बार नाकाम होने के बाद पांचवें प्रयास में लॉक तोड़कर अंदर घुस गया। इसके बाद दानपेटी से नकदी निकालकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर के आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।चोरी की यह घटना सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे से 2:30 बजे के बीच महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-A स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में हुई।

चार बार नाकाम रहा चोर

मंदिर समिति से जुड़े रामरतन ने बताया कि बदमाश मंदिर के गेट का लॉक तोड़ने के लिए लगातार कोशिश करता रहा। करीब 8 मिनट के दौरान उसने चार बार ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हर बार नाकाम होने के बाद कुछ देर के लिए इधर-उधर चला जाता था।इसके बाद चोर पांचवीं बार फिर मंदिर के गेट के पास पहुंचा। इस बार वह लॉक तोड़ने में सफल हो गया और मंदिर के अंदर दाखिल हो गया।

दानपेटी से नकदी निकालकर फरार

मंदिर में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने वहां रखी दानपेटी को निशाना बनाया। उसने दानपेटी से नकदी निकाली और इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की पूरी गतिविधि मंदिर के आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।फुटेज में आरोपी को मंदिर के गेट का लॉक तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

अभी पुलिस में नहीं दी शिकायत

चोरी की जानकारी सामने आने के बावजूद मंदिर समिति की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। समिति से जुड़े लोगों के मुताबिक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद मामले की औपचारिक जांच शुरू होगी।

Share this story

Tags