Samachar Nama
×

12 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, वीडियो में जाने 11-12 को बारिश के आसार; 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

12 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, वीडियो में जाने 11-12 को बारिश के आसार; 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

राजस्थान में मौसम अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। प्रदेश में 12 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद देखने को मिलेगा। खासतौर पर शेखावाटी और बीकानेर संभाग के इलाकों में रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

11-12 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर रात के तापमान पर दिखाई देने की संभावना है।

पिलानी में 40 डिग्री पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हि में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। इस दौरान पिलानी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दिन में अभी भी कई इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। शेखावाटी के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है।

अगले 5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज से अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बदलेगा मौसम

राजस्थान में अक्टूबर का दूसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से बदलाव वाला रह सकता है। 11-12 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बादल और बारिश के बाद जब यह सिस्टम आगे बढ़ेगा, तब तापमान में गिरावट आने की संभावना है।इससे खासकर शेखावाटी और बीकानेर संभाग के इलाकों में रात के समय ठंडक बढ़ेगी। यानी राजस्थान में गर्मी के तेवर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के साथ सर्दी की दस्तक का असर महसूस होने लगा है।

Share this story

Tags