Samachar Nama
×

राजस्थान की जनता के लिए पत्रिका के ‘गिफ्ट’, जयपुर के स्मृति वन और पत्रिका गेट समेत कोटा का ये शानदार पार्क शामिल

राजस्थान की जनता के लिए पत्रिका के ‘गिफ्ट’, जयपुर के स्मृति वन और पत्रिका गेट समेत कोटा का ये शानदार पार्क शामिल

 जयपुर में दिसम्बर, 2007 को कुलिश स्मृति वन जनता को समर्पित किया गया था। राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से शहर के बीचों बीच एक ऑक्सीजोन विकसित किया गया। आज यहां पर सुबह-शाम हजारों लोग सैर करने के लिए आते हैं। 19 मार्च, 2006 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने स्मृति वन को कुलिश जी के नाम समर्पित करने की घोषणा की थी।

108 एकड़ भूमि में फैला स्मृति वन में हरियाली बढ़ाने का काम पत्रिका के प्रयासों से शुरू हुआ। हजारों पेड़ यहां पर लगे हुए हैं। मानसून के दिनों में राजस्थान पत्रिका और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधरोपण भी किया जाता है। अभी इस वन क्षेत्र में 100 से अधिक प्रजाति की फूलदार झाडियां, 300 प्रजातियों के पेड़ और 30 से अधिक प्रजातियों की बेल लगी हुई हैं।

2. पत्रि गेट: जयपुर में पत्रिका गेट पूरे राजस्थान को अपने आप में समेटे हुए है। इसको नायाब हीरे की तरह शहर में जड़ा गया। शहर की समृद्ध विरासत में इस गेट की रचना एक नया अध्याय जोड़ती है। पत्रिका गेट में नौ पवेलियन हैं। हर पवेलिययन की चौड़ाई नौ फीट है। इसकी ऊंचाई 81 फीट है और 108 फीट चौड़ा है।

Share this story

Tags