कुंभलगढ़ पंचायत समिति में आज उप प्रधान का चुनाव, सुबह 10 बजे शुरू होगी प्रक्रिया
कुंभलगढ़ पंचायत समिति में शनिवार को उप प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीदवार सुबह 11 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करा सकेंगे। इसके बाद चुनाव की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उप प्रधान चुनाव को लेकर पंचायत समिति क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। प्रधान चुनाव के बाद अब सभी की नजरें उप प्रधान पद के नतीजे पर टिकी हैं।

