राजस्थान के भरतपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। हिस्ट्रीशीटरों ने एक युवक को होटल में पिस्टल दिखाकर रंगदारी की मांग की। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को धमकाते हुए मोटी रकम देने का दबाव बनाया। डर के मारे पीड़ित किसी तरह मौके से भागकर थाने की ओर दौड़ा।
बताया जा रहा है कि युवक के पीछे-पीछे पहुंचे बदमाशों ने थाने के पास ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

