बोर्ड परीक्षाओं से पहले सोमता स्कूल में शिक्षक संकट, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
राजस्थान में 12 फरवरी से प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रशासन और शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से कराने की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, जालोर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोमता में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
विद्यालय में कई शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं, जिससे छात्रों की नियमित पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रिक्त पदों की वजह से बच्चों को जरूरी विषयों में पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल पा

