Samachar Nama
×

कोटपूतली-बहरोड़ में सौतेले पिता ने 4 साल के बेटे की हत्या की, एक्सक्लूसिव फुटेज में जाने प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी भरने का आरोप

कोटपूतली-बहरोड़ में सौतेले पिता ने 4 साल के बेटे की हत्या की, एक्सक्लूसिव फुटेज में जाने प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी भरने का आरोप

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता पर अपने 4 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए बच्चे के शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया।

मामला बास दयाल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि सौतेले पिता ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर उसके पेट में पानी भर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने परिवार और ग्रामीणों को बताया कि बच्चा पानी के टैंक (हौद) में डूब गया था।

घटना पर गांव के एक व्यक्ति को शक हुआ। उसने अगले दिन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में दफनाए गए शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया।पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने कथित तौर पर बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, बानसूर एसडीएम की मौजूदगी में बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this story

Tags