Samachar Nama
×

Rajasthan प्रदेश के IAS तन्मय ने लगाई लम्बी छलांग केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी 

tanmay Kumar

राजस्थान कैडर के बेहद लो प्रोफाइल और कुशल आईएएस अधिकारी तन्मय कुमार ने बड़ी छलांग लगाईं है। उन्हें केंद्र सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। इसके साथ ही उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Rajasthan:On the Path of e-Revolution

केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यों से संबंधित जानकारी रखने वालों के अनुसार कुमार को अभी तक अपर सचिव के पद के लिए पैनल में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का पद देकर, केंद्र सरकार ने तन्मय पर अपना भरोसा जताया है। यहीं नहीं, अपर सचिव के पद पर उनका चयन अंतिम चरण में है और इसके बाद उनकी पदोन्नति भी हो सकती है।

'No nonsense' Tanmay proves his mettle at the Centre!

तन्मय की बात करे तो उन्होंने पांच साल तक राज्य की पूर्व सीएम रह चुकी सीएम वसुंधरा राजे के प्रधान सचिव के रूप में काम किया हुआ है। हालाँकि सकरार बदलने के बाद तन्मय का बीकानेर में ट्रांसफर हो गया। लेकिन कमाल बात ये रही की तन्मय की प्रशासनिक प्रभावशीलता को देखते हुए, सीएम अशोक गहलोत ने भी उन्हें डेपुटेशन पर नई दिल्ली जाने के लिए एक एनओसी जारी कर दिया। 

Share this story