Samachar Nama
×

SI भर्ती-2021 पेपर लीक मामला, फुटेज में देंखे SOG की बड़ी कार्रवाई, कोचिंग संचालक समेत 2 गिरफ्तार, 149 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

SI भर्ती-2021 पेपर लीक मामला, फुटेज में देंखे SOG की बड़ी कार्रवाई, कोचिंग संचालक समेत 2 गिरफ्तार, 149 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

राजस्थान की उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तत्कालीन एमएडी फाउंडेशन कोचिंग, शाहपुरा के संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर दो अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सॉल्व पेपर उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर दोनों उम्मीदवार अंतिम चयन सूची में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हो गए।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत ने 4 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान SOG की टीम उनसे पेपर लीक सिंडिकेट, पैसों के लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे पेपर लीक प्रकरण में अब तक 149 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे और नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।SOG लगातार इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है ताकि पूरे लीक मॉड्यूल और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके।

Share this story

Tags