Samachar Nama
×

जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी, वीडियो में जाने बॉलीवुड और राजनीति की दिग्गज हस्तियां बनीं गवाह

जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी, वीडियो में जाने बॉलीवुड और राजनीति की दिग्गज हस्तियां बनीं गवाह

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी जोधपुर में शाही अंदाज और पारंपरिक मारवाड़ी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस भव्य समारोह का आयोजन 6 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में किया गया, जहां बॉलीवुड, साहित्य, आध्यात्मिक जगत और राजनीति से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी समारोह में पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिली। मेहमानों ने मारवाड़ी लोक-संगीत, संस्कृति और पारंपरिक रस्मों का आनंद लिया।

विक्की कौशल समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे

समारोह में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ समय बिताया।इसके अलावा अभिनेता राकेश बेदी, रजा मुराद, गायक सुदेश भोसले, गीतकार मनोज मुंतशिर और गायक गुरदीप मेहंदी ने भी शादी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजनीति और साहित्य जगत की भी रही मौजूदगी

शादी में आध्यात्मिक गुरु बाबा रामदेव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, ओम माथुर, प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा और कवि कुमार विश्वास समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मारवाड़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

पूरे विवाह समारोह में मारवाड़ी परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया। पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ और मेहमानों के स्वागत से लेकर भोजन तक में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।शाही माहौल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी खास बना दिया।

वीडियो देखकर भावुक हुआ परिवार

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद समारोह में एक विशेष वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें विवाह से जुड़ी यादगार झलकियां दिखाई गईं।वीडियो देखते समय दूल्हा-दुल्हन के साथ पूरा परिवार भावुक नजर आया। समारोह में मौजूद कई मेहमान भी इस भावनात्मक पल के साक्षी बने।शाही आयोजन, पारंपरिक मारवाड़ी संस्कृति और देशभर की नामी हस्तियों की मौजूदगी ने इस विवाह समारोह को यादगार बना दिया।

Share this story

Tags