National Testing Agency (NTA) ने सोमवार (16 फरवरी) को JEE Main 2026 के सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार भी परिणामों में कोटा का दबदबा देखने को मिला।
देशभर में कुल 12 विद्यार्थियों को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है। इनमें से 7 छात्र कोटा में कोचिंग कर रहे थे, जिससे एक बार फिर कोटा की तैयारी प्रणाली चर्चा में आ गई है।
राजस्थान के 3 छात्रों ने भी 100 पर्सेन्टाइल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वहीं दिल्ली के छात्र Shreyas Mishra ने JEE Main 2026 के पहले सेशन में पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। अब सफल अभ्यर्थियों की नजर JEE Advanced 2026 पर टिकी है।
कोटा के शिक्षण संस्थानों ने एक बार फिर अपनी सफलता का दावा किया है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बेहतर परिणामों के पीछे अनुशासित तैयारी, टेस्ट सीरीज और प्रतिस्पर्धी माहौल की अहम भूमिका है।

