Samachar Nama
×

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से मची अफरातफरी, राजस्थान में पंपों पर उमड़ी भीड़

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से मची अफरातफरी, राजस्थान में पंपों पर उमड़ी भीड़

सोमवार शाम राजस्थान के कई इलाकों में अचानक पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्थिति ऐसी बन गई कि लोग बोतल और डिब्बे लेकर भी पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंच गए। कुछ ही समय में कई पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अव्यवस्था फैल गई।

बताया जा रहा है कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की खबरों के बीच डीजल-पेट्रोल संकट की अफवाह फैल गई। इसी अफवाह के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर रुख कर लिया।

भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़कें वाहनों से भर गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कुछ जगहों पर पुलिस को भी हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अचानक इतनी भीड़ आने से व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें। अधिकारियों ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की अफवाहें अक्स लोगों में अनावश्यक भय पैदा करती हैं, जिससे बाजार और व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।फिलहाल, स्थि ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अफवाहें कितनी तेजी से हालात को प्रभावित कर सकती हैं।

Share this story

Tags