Samachar Nama
×

रोजा आत्मसंयम और करुणा की सीख देता है: मौलाना शेर मोहम्मद खान रजवी

रोजा आत्मसंयम और करुणा की सीख देता है: मौलाना शेर मोहम्मद खान रजवी

प्रख्यात इस्लामिक विद्वान मौलाना शेर मोहम्मद खान रजवी ने कहा कि रोजा इंसान को आत्मसंयम, धैर्य और अनुशासन की शिक्षा देता है।उन्हों ने बताया कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। जब इंसान भूख और प्यास को महसूस करता है, तब उसे गरीबों और जरूरतमंदों की तकलीफ का वास्तविक अहसास होता है।

मौलाना ने कहा कि रोजा समाज में भाईचारे, समानता और करुणा की भावना को मजबूत करता है। यह व्यक्ति को अपने व्यवहार, शब्दों और कर्मों पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा देता है, जिससे समाज में सद्भाव और शांति का संदेश फैलता है।

Share this story

Tags