राजस्व मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत फिर बिगड़ी, ICU में भर्ती के बाद उदयपुर रेफर
राजस्थान के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार रात अचानक हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।
हेमंत मीणा इससे पहले भी तीन दिन पूर्व हाई ब्लड प्रेशर और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए थे। उस समय इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है।

