RAS-2023 के इंटरव्यू आज से शुरू, 972 पदों के लिए 2168 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार चरण-1 शुरू होने वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आज यानी 21 अप्रैल से यह साक्षात्कार शुरू करने जा रहा है जो 2 मई तक जारी रहेगा। इस परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सफल 19355 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने इस महत्वपूर्ण चरण के लिए कुल 2168 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए हैं।
कुल 972 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे।
आरएएस भर्ती परीक्षा 2023 की विज्ञप्ति 28 जून 2023 को जारी की गई थी। जिसमें कुल 905 पदों (राज्य सेवा 424 एवं अधीनस्थ सेवा 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। नवीन श्रेणीवार वर्गीकरण एवं कार्मिक विभाग (ए-4/2) से प्राप्त निर्देशों के संबंध में 19 अक्टूबर 2023 को शुद्धिपत्र संख्या 6/2023-24 जारी किया गया, जिससे कुल पदों की संख्या 972 (राज्य सेवा 491 एवं अधीनस्थ सेवा 481) हो गई।
प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी।
यह भर्ती प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। इसमें 4.57 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी, जिसका परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किया गया।
साक्षात्कार प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी।
अब साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। साक्षात्कार के बाद आरपीएससी जल्द ही अंतिम परिणाम घोषित करेगा, जिससे राज्य को नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे।
साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित
आयोग ने साक्षात्कार के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है और अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने को कहा गया है। इस चरण में अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, सामान्य ज्ञान और प्रशासनिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

