Samachar Nama
×

राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे निकाय और पंचायत चुनाव में 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को

राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव: वीडियो में जाने निकाय और पंचायत चुनाव में 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के नेताओं को

 

राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि इस बार शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को दिए जाएंगे।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले ही यह निर्णय कर चुकी है कि स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।डोटासरा ने कहा, "हमने घोषणा कर रखी है कि शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र वालों को देंगे। जिनकी उम्र ज्यादा है, वे अपनी जगह युवा उम्मीदवारों को तैयार करें।"

उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि 70-80 वर्ष की उम्र के नेता टिकट की मांग करेंगे तो पार्टी के सामने कठिनाई खड़ी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी 50 प्रतिशत टिकट 50 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका कहना था कि यह पार्टी की युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।कांग्रेस का मानना है कि स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों में युवाओं को अधिक अवसर देने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। पार्टी अब उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में भी इसी नीति को लागू करने की तैयारी कर रही है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दोनों प्रमुख दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं और आने वाले दिनों में उम्मीदवारों के चयन, संगठनात्मक बैठकों और चुनावी अभियान को गति मिलने की संभावना है।हाईकोर्ट के फैसले के बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही प्रदेश की राजनीति मेंभी हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति चुनावी मैदान में कितना असर दिखाती है।

Share this story

Tags