राजस्थान में 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब 12वीं के छात्रों की धड़कनें बढ़ गई हैं। प्रदेशभर में करीब 9 लाख परीक्षार्थियों ने इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है।
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं। तभी से छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 10वीं का परिणाम 24 मार्च को घोषित किया जा चुका है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में 12वीं के परिणाम को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने 31 मार्च तक परिणाम जारी होने की संभावना जताई थी, लेकिन अब तक इसे लेकर अंतिम घोषणा नहीं हुई है।
छात्र लगातार रिजल्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि शिक्षा विभाग का कहना है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

