राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुनाव, वीडियो में जाने शाम 5 बजे तक आएंगे नतीजे: नागौर में BJP के 4 सदस्य RLP में शामिल
राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए मतदान होगा। नामांकन से लेकर वोटिंग और नतीजे घोषित करने तक की प्रक्रिया आज ही पूरी की जाएगी। शाम 5 बजे तक सभी पंचायत समितियों को नए प्रधान मिल जाएंगे। वहीं, 28 नवंबर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।
जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव की तरह प्रधान चुनाव के लिए भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया होगी और शाम 5 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कई जिलों में पंचायत समिति सदस्यों को बाड़ेबंदी से सीधे मतदान केंद्रों तक लाया जाएगा।
नागौर में BJP के 4 सदस्य RLP में शामिल
प्रधान चुनाव से पहले नागौर जिले में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। जायल पंचायत समिति में भाजपा के चार सदस्य राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) में शामिल हो गए हैं। वहीं, रियांबड़ी पंचायत समिति के सदस्य मदनलाल गोरा ने भी भाजपा छोड़कर RLP का दामन थाम लिया है।इन राजनीतिक बदलावों के बाद नागौर में प्रधान पद के चुनाव को लेकर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
जायल में कांग्रेस और RLP प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
नागौर की जायल पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से सरिता चोयल ने नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने पंचायत समिति में पूर्ण बहुमत होने का भरोसा जताया है।वहीं, RLP की ओर से उर्मिला रतावा ने प्रधान पद के लिए नामांकन भरा है। ऐसे में जायल पंचायत समिति में कांग्रेस और RLP के बीच मुकाबला होने की स्थिति बन गई है।
BJP और RLP के साथ चुनाव लड़ने की चर्चा
जायल पंचायत समिति के चुनाव को लेकर भाजपा और RLP के एक साथ चुनाव लड़ने की बात भी सामने आई है। भाजपा के चार सदस्यों के RLP में शामिल होने के बाद इस गठजोड़ की चर्चा तेज हुई है। हालांकि, प्रधान पद के चुनाव में अंतिम तस्वीर मतदान और नतीजों के बाद ही साफ होगी।
28 नवंबर को होंगे उपप्रधान के चुनाव
प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव पूरे हो जाएंगे। इसके बाद शनिवार, 28 नवंबर को उपप्रधान पद के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रधान और उपप्रधान चुनाव के साथ पंचायत समितियों में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी। फिलहाल सभी की नजरें आज शाम आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

