सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को पुलिस ने कार सवार दो युवकों से 49 किलो चांदी बरामद की। पकड़ी गई चांदी की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मध्यप्रदेश के गरोठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बरामद चांदी के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है और इसके स्रोत और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।
साथ ही, पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को भी बरामद चांदी के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।

