सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत, वीडियो में देंखे हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। हर साल देशभर में हजारों महिलाओं की जान सर्वाइकल कैंसर से चली जाती है, और इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए HPV वैक्सीन को एक बड़ा सुरक्षा कवच माना जाता है। हालांकि, इसकी कीमत हजारों रुपये होने के कारण यह वैक्सीन पहले गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों की पहुंच से बाहर थी।
अब राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किए जाने के बाद यह वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी, जिससे समाज के हर वर्ग की महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। इस अभियान की शुरुआत के लिए राजस्थान में 3 लाख 60 हजार डोज़ HPV वैक्सीन पहुंच चुकी है। इस पहल से लाखों महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अवसर मिलेगा और उन्हें एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलेगी। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा, क्योंकि यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ एक ठोस उपाय साबित हो सकता है।

