जयपुर में शूटिंग छोड़ अचानक मुंबई रवाना हुईं नोरा फतेही: वीडियो में जाने 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होना है पेश, सुकेश चंद्रशेखर केस में देंगी बया
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच वह अचानक शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई रवाना हो गईं। शुक्रवार देर रात उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर उनकी सिक्योरिटी टीम मीडिया को वीडियो बनाने से रोकती नजर आई। इसके बाद नोरा बिना रुके सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।बताया जा रहा है कि दिल्ली की अदालत से समन मिलने के बाद नोरा ने मुंबई जाने का फैसला किया है। वहां वह अपने वकीलों के साथ बैठक कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा करेंगी। नोरा को 2 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टीम ने मीडिया को रोका
शुक्रवार देर रात नोरा फतेही जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी। एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरे देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की। नोरा ने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।जयपुर में चल रही वेब सीरीज की शूटिंग के बीच उनका अचानक मुंबई रवाना होना चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि अदालत में पेशी की तैयारी और कानूनी सलाह के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
2 नवंबर को दिल्ली की अदालत में होना है पेश
नोरा फतेही को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले से संबंधित है।अदालत ने नोरा को इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। यानी उन्हें मामले से जुड़े तथ्यों और जानकारी के बारे में अदालत के सामने गवाही देनी है।
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में गवाह हैं नोरा
सुकेश चंद्रशेखर पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है। इस मामले की जांच के दौरान कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी सामने आए थे। नोरा फतेही का नाम भी इसी मामले से जुड़ी जांच में चर्चा में रहा है।अदालत में गवाह के तौर पर बुलाए जाने का मतलब यह नहीं है कि नोरा को आरोपी बनाया गया है। उन्हें अभियोजन पक्ष की ओर से अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना है।फिलहाल नोरा के मुंबई रवाना होने के बाद जयपुर में उनकी शूटिंग के अगले शेड्यूल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनकी 2 नवंबर को होने वाली पेशी पर भी सबकी नजर रहेगी।

