Samachar Nama
×

राजस्थान में नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, फुटेज में देंखे उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

राजस्थान में नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, फुटेज में देंखे उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

राजस्थान में निजी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।

इस फैसले के बाद नायरा एनर्जी के फ्यूल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले वाहन चालकों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है। राजस्थान में नायरा एनर्जी के 900 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं, जबकि देशभर में कंपनी के 6700 से ज्यादा फ्यूल आउटलेट मौजूद हैं। ऐसे में इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर बड़ी संख्या में वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर पड़ने की संभावना है।

विशेषकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर, टैक्सी और ऑटो चालकों तथा रोजाना निजी वाहन उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। ईंधन की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी से परिवहन लागत में भी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर आगे चलकर माल ढुलाई और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।फिलहाल कंपनी की ओर से इस बढ़ोतरी के पीछे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, उपभोक्ता वर्ग और ट्रांसपोर्ट संगठनों ने इस अचानक वृद्धि पर चिंता जताते हुए कीमतों में स्थिरता की मांग की है।

Share this story

Tags