नाथद्वारा में मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन ने मनाया 92वां जन्मदिन, वीडियो में देंखे श्रीनाथजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में मंगलवार को बिजनेसमैन मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी ने अपना 92वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार एकजुट होकर श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचा।
अंबानी परिवार का यह धार्मिक आयोजन श्रीनाथजी के मंदिर में हुआ, जहां उन्होंने युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद लिया। परिवार मंगलवार शाम 4 बजे मंदिर पहुंचे और संध्या आरती में शामिल हुए। इसके बाद श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद, युवाचार्य विशाल बावा ने अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को फेंटा बांधकर, रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर, उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद दिया।
अंबानी परिवार ने इस अवसर पर तिलकायत गोस्वामी इंद्रदमन महाराज और मा राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल पर आशीर्वाद प्राप्त किया। तिलकायत गोस्वामी ने कोकिलाबेन अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
अंबानी परिवार ने मंदिर में करीब ढाई घंटे का समय बिताया, जिसमें उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन और धार्मिक आयोजन में भाग लिया। यह अवसर अंबानी परिवार के लिए एक धार्मिक और पारिवारिक मिलनसार पल बन गया, जिसमें आध्यात्मिक आशीर्वाद और परिवार के साथ के जश्न का अनुभव किया गया।

