Samachar Nama
×

राजस्थान में सूरज दिखाने लगा तेवर, बाड़मेर-फतेहपुर में पारा 33 डिग्री पार

राजस्थान में सूरज दिखाने लगा तेवर, बाड़मेर-फतेहपुर में पारा 33 डिग्री पार

राजस्थान में पिछले हफ्ते बारिश होने के बाद मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. जिसके कारण अब लोगों को सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है. रविवार को राज्य के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

बाड़मेर में अधितकम तापमान 30 डिग्री के पार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार 24 घंटे के तापमान की बात कि जाए तो बताया कि रविवार सुबह फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,तो अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.  ज्यादातर शहरों में अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. जयपुर में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट 22 फरवरी
राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 23-24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने, मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
आगामी 48 घंटों बाद तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहे जिसमें 10 से ज्यादा जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया है. अजमेर में 28.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.4 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 28.3 डिग्री, पिलानी में 29.0 डिग्री, सीकर में 27.2 डिग्री, कोटा में 28.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, बाड़मेर में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 31.5 डिग्री, जोधपुर में 31.3 डिग्री, बीकानेर में 31.2 डिग्री, चूरू में 31.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.0 डिग्री, माउंट आबू में 23.4 डिग्री, नागौर में 30.4 डिग्री, डूंगरपुर में 30.0 डिग्री, सिरोही में 24.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 30.0 डिग्री, करौली में 28.7 डिग्री, पाली में 30.4 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

23 और 24 फरवरी को छा सकते है बादल
मौसम विभाग के विज्ञानियों के ताजा अपडेट के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में  मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है. इसके तहत 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

Share this story

Tags