जयपुर में बड़ा हादसा: FTI ऑफिस की छत गिरी, 11 से ज्यादा मजदूर घायल; मची अफरा-तफरी
राजधानी जयपुर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जेएलएन मार्ग स्थित एफटीआई (FTI) ऑफिस की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां काम कर रहे 11 से ज्यादा मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
अचानक हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मजदूर एफटीआई ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का हिस्सा गिर गया। देखते ही देखते बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद निर्माण और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल राहत कार्य जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

