Kota ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 4 आरोपी 5 किलो गांजा, अवैध शराब और 2 पिस्टल के साथ धरे
कोटा न्यूज़ डेस्क, जिले की ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चला रखा है। कनवास, चेचट, मोडक, इटावा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार व नशे का सामान बरामद किया है।
कनवास थाना पुलिस में डीएसटी की टीम ने अवैध गांजा ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 किलो 512 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी मोनू सुमन (20) झालावाड़ के जोलपा गांव का रहने वाला है। वर्तमान कोटा के विज्ञान नगर इलाके के संजय गांधी नगर में रहता है। टीम ने एनएच 52 दरा स्टेशन पर नाकाबंदी के दौरान युवक को पकड़ा।
इधर मोडक थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मैगजीन व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी विनय उर्फ बिट्टू (24) महावीर कॉलोनी मोडक का निवासी है। इसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश के खिलाफ थाने में राउडी शीट खोल कर उस पर निगरानी की जा रही थी।
वहीं चेचट थाना पुलिस ने भी एक युवक के पास से अवैध हथियार,पिस्टल बरामद की है। आरोपी अजय उर्फ भगवान (33) चेचट के खेड़ारूंदा गांव का निवासी है।इसके खिलाफ पहले से 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी से पिस्टल की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इटावा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 528 अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए है। साथ ही तस्करी के काम में ली जा रही कार जब्त की है। आरोपी नीरज मीणा (28) इटावा के सरोवर नगर का निवासी है। पुलिस की टीम ने खातोली रोड के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!