जोधपुर हाईकोर्ट में उथल-पुथल: बम धमकी के बीच 8 जज एपीओ, औचक निरीक्षण में कार्रवाई
राजस्थान हाईकोर्ट की राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में मंगलवार का दिन घटनाओं से भरा रहा। सुबह झालामंड स्थित हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान में जुटी रहीं।
इसी बीच हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ न्यायिक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए।
इस पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए संबंधित आठ जजों को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। साथ ही न्यायिक अधिकारी अजय शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईकोर्ट प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को न्यायिक अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एक ओर जहां बम धमकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रही, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर भी त्वरित निर्णय देखने को मिला।

