आईपीएल के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका मिला।
लखनऊ ने 13 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 107 रन बनाए। टीम के लिए मिशेल मार्श और अब्दुल समद मैदान पर हैं। मिशेल स्टार्क ने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। एडेन मार्करम 52 रन बनाकर दुष्मंत चमीरा की गेंद पर कैच आउट हुए।
स्टार्क ने पूरन को बोल्ड किया।
लखनऊ ने अपना दूसरा विकेट 12वें ओवर में खोया। ओवर की दूसरी गेंद मिशेल स्टार्क ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। निकोलस पूरन ने पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले से टकराकर स्टंप्स से जा टकराई। पूरन ने 9 रन बनाए.
मार्कराम अर्धशतक बनाकर आउट हुए।
लखनऊ ने अपना पहला विकेट 10वें ओवर में खोया। ओवर की आखिरी गेंद दुष्मंत चमीरा ने गुड लेंथ पर फेंकी, एडेन मार्करम ने कवर्स की ओर शॉट खेला लेकिन एक्स्ट्रा कवर्स पर ट्रिस्टन स्टब्स ने उन्हें कैच आउट कर दिया। मार्करम ने 52 रन बनाए। उन्होंने मिशेल मार्श के साथ 87 रनों की ओपनिंग साझेदारी की।

