Samachar Nama
×

Churu में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर अलवर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग काे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा 

Churu में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर अलवर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग काे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

चूरू न्यूज़ डेस्क, प्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अत्याचार के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से दलित, महिलाओं व बच्चियों पर अत्याचार बढ़ा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पिछले तीन सालों में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों अलवर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। प्रदेश की सुस्त कानून व्यवस्था अब तक अपराधियों पर कोई कार्रवाई तक नहीं कर पाई है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपराधों की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालान, भाजयुमो जिला महामंत्री कपिल रक्षक, जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, शोभा, पदम सिंह, सुशील लाटा, मीडिया संयोजक रवि दाधिच, अरुण शर्मा, अजय तंवर, कैलाश शर्मा, सचिन जांगिड़, कमल सैनी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ सह संयोजक दौलत तंवर, मनोज सैनी, जिला महामंत्री नरेन्द्र काछवाल, सरपंच राकेश शर्मा, अशोक तंवर, संदीप सैनी, विद्याधर शर्मा, प्रकाश नायक, सुनील खटीक, सुनील चांवरिया, पवन चांवरिया आदि मौजूद थे।

भाजपा पदाधिकारियाें ने अलवर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सांसद आवास से पूर्व विधायक कमला कस्वां के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। इसके बाद मिनी सचिवालय पहुंचकर राज्य सरकार के विराेध में नारेबाजी की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है और अाए दिन अापराधिक घटनाएं हो रही है।

अलवर में एक मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर समाज के हर तबके में आक्रोश है। गहलोत सरकार के शासन में प्रदेश में हर प्रकार का अपराध बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रधान विनोद देवी पूनिया, प्रवक्ता कुलदीप पूनिया, जिप सदस्य डॉ. सतपाल चाहर, जिप सदस्य जगदीश सहारण, सिद्धमुख मंडल अध्यक्ष सत्यवीर पूनिया, चांदगोठी अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, सांखू अध्यक्ष बलबीर तेतरवाल, शहर मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया, पूर्व चेयरमैन जगदीश बैरासरिया अादि माैजूद रहे। तारानगर | भाजपा ने मंगलवार काे महिला अत्याचाराें पर राेक लगाने की मांग काे लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे अाैर नारेबाजी कर विराेध जताया।

इसके बाद एसडीएम काे ज्ञापन साैंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश मंे अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों में कानून का भय नहीं है और आमजन त्रस्त है। महिलाओं पर भी अपराध बढ़ा है। अलवर में मूक-बधिर बच्ची के साथ हुई निर्ममता के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। इस अवर पर भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले तीन सालों में अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ और अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जमरदीन तैेली, मोहम्मद तैय्यब, कुरड़ाराम शर्मा, तारासिंह राठौड़, बलवीर सहारण, भंवरलाल पूनिया, वासुदेव शर्मा, कृष्ण मेघवाल, मदनलाल गुरी, संदीप राठौड़, सुमेरसिंह, कानसिंह, मंजू, सुमन शर्मा, विमला स्वामी, गुलाब कंवर, प्रियंका, कृष्णा, मोनिका, भावना, पूजा, संजय वाल्मिकी, अशोक जांगिड़, गुलाब सोलंकी, विशाल शर्मा अादि माैजूद रहे। राजलदेसर | प्रदेश की कानून व्यवस्था काे लेकर मंगलवार काे भाजपा ने उपतहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताअाें ने उप तहसीलदार सुभाष कुलहरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से दलितों, महिलाओं व बच्चियों पर अत्याचार बढ़े हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। कार्यकर्ताअाें ने महिला अत्याचाराें पर राेक लगाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, मदन दाधीच, भगवानाराम प्रजापत, राजेश गर्ग, नेता प्रतिपक्ष दीनदयाल स्वामी, पार्षद कपिल पारीक, मानसिंह शेखावत, जुगलकिशोर, दीपाराम जाट, लालचंद पांडे, धनपत शर्मा, खेमराज पारीक, शंकरलाल खडोलिया अादि माैजूद रहे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताअाें ने नायब तहसीलदार सुरेन्द्र भास्कर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश कि कांग्रेस सरकार में दलिताें व महिलाअाें पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले तीन साल में 150 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। ज्ञापन में अलवर में मूक-बधिर बालिका केे साथ हुई घटना के अाराेपियाें काे गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। इस दौरान श्रवण ढिढारिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आदित्य पुजारी, भंवरलाल सामोता, रतनकुमार ढाका, कुंभाराम ढुकिया, गुमानसिंह अादि माैजूद रहे।

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story