Samachar Nama
×

Alwar में दिन की सर्दी भी सता रही, दिन में धूप नहीं निकलने से जनजीवन हो रहा प्रभावित

Alwar में दिन की सर्दी भी सता रही, दिन में धूप नहीं निकलने से जनजीवन हो रहा प्रभावित

अलवर न्यूज़ डेस्क ,अलवर जिले में पिछले कई दिनों से सर्दी चरम पर है। दिन की सर्दी की चुबन अधिक तकलीफदायी है। सूरज नहीं निकलने से सर्दी का अहसास ज्यादा होता है। करीब 5 दिनों से मौसम का यही हाल है। रात को तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच जाता हैं। वहीं दिन में तापमान 17 डिग्री तक आ जाता है।

एक ही जिले में कोहरे का असर कहीं ज्यादा तो कहीं कम है। किसी दिन रात को घना कोहरा होता है तो किसी दिन सुबह ज्यादा होता है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा भी एक जैसा नहीं है। कई दिनों से रात को ओस भी खूब पड़ रही है।
किसानों का कहना है कि अभी फसलों को नुकसान नहीं है। अब सरसों की फसल पकाव की ओर बढ़ने लगी है। इस बीच में पाला पड़ा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि अब तक मौसम का मिजाज फसलों के अनुकूल है। आगामी एक-दो दिन में मौसम खुल गया तो फसलों का पूरा बचाव हो सकेगा। लगातार ओस व घना कोहरा होने से थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है।

 राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story