Samachar Nama
×

विधानसभा में अहम दिन, JJM घोटाले पर सियासी भूचाल, मौसम अलर्ट जारी

विधानसभा में अहम दिन, JJM घोटाले पर सियासी भूचाल, मौसम अलर्ट जारी

आज राजस्थान की राजनीति, प्रशासन और मौसम—तीनों मोर्चों पर हलचल तेज है। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज खासा अहम रहने वाली है। प्रश्नकाल के साथ-साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आवंटन और महापुरुषों की प्रतिमाओं की गाइडलाइन जैसे मुद्दे सदन में छाए रहेंगे।

JJM घोटाले में बड़ा एक्शन

इधर, बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाला में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। विपक्ष सरकार पर हमलावर है, जबकि सत्तापक्ष इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बता रहा है।

भिवाड़ी हादसे के बाद सख्ती

भिवाड़ी में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप है।

मौसम का बदला मिजाज

वहीं मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट और ठंड की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।

Share this story

Tags