IIT-NIT काउंसलिंग: तीसरे राउंड के बाद 8 जुलाई तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज जांच में सावधानी जरूरी
देश के IIT, NIT समेत 134 संस्थानों की 67,323 सीटों के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। तीसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।स्टूडेंट्स 8 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकते हैं। इसके बाद दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी।
डॉक्यूमेंट में कमी मिलने पर देना होगा जवाब
काउंसलिंग के दौरान जिन स्टूडेंट्स के अपलोड किए गए दस्तावेजों में किसी तरह की कमी पाई जाएगी, उन्हें क्वेरी का जवाब देना होगा।ऐसे अभ्यर्थियों को 9 जुलाई शाम 5 बजे तक आई क्वेरी का रेस्पॉन्स देना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक जवाब नहीं देने पर उनकी आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
स्टूडेंट्स को समय पर पूरी करनी होगी प्रक्रिया
काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी दस्तावेजों की जांच कर लें और ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी करें।
किसी भी तरह की गलती या देरी से सीट आवंटन प्रभावित हो सकता है।
134 संस्थानों में हो रहा है सीट आवंटन
ज्वाइंट काउंसलिंग के जरिए देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जा रहा है। इसमें IIT, NIT सहित अन्य केंद्रीय तकनीकी संस्थान शामिल हैं।67,323 सीटों के लिए चल रही इस प्रक्रिया में लाखों छात्र हिस्सा ले रहे हैं। आगामी राउंड की जानकारी भी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार जारी की जाएगी।

