Samachar Nama
×

राजस्थान के 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, वीडियो में जाने दौसा-सवाई माधोपुर में सुबह से बरसात, झालावाड़ में 5 बांध गेट खोले; 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

राजस्थान के 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, वीडियो में जाने दौसा-सवाई माधोपुर में सुबह से बरसात, झालावाड़ में 5 बांध गेट खोले; 6 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम का असर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और जयपुर समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूर्वी राजस्थान में बारिश के कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

सवाई माधोपुर में सड़कें डूबीं, रणथंभौर का रास्ता बंद

सवाई माधोपुर में बारिश के बाद शहर के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई हैं। वहीं रणथंभौर क्षेत्र में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने के कारण सुबह रास्ता बंद हो गया। इससे इस मार्ग से आवाजाही प्रभावित हुई है।लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

झालावाड़ में 5 गेट खोले

झालावाड़ में करीब तीन घंटे लगातार बारिश होने के बाद जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते कालीसिंध और छापी बांध के कुल 5 गेट खोल दिए गए हैं। बांधों से पानी की निकासी शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

जयपुर में छाए घने बादल

जयपुर और आसपास के इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। कई जगह हल्की बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

6 सितंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का असर राजस्थान में बना रहेगा। प्रदेश में 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान गर्मी और उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share this story

Tags