हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल, वीडियो में देखें लोगों का रिएक्शन
राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। उनकी नियुक्ति कलराज मिश्र की जगह पर की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है.........
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। उनकी नियुक्ति कलराज मिश्र की जगह पर की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात 9 राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया इससे पहले असम के राज्यपाल थे। इनको चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
किसे कहाँ का राज्यपाल बनाया गया?
हरिभाऊ किसनराव बागड़े - राजस्थान
जिष्णु देव वर्मा - तेलंगाना
ओम प्रकाश माथुर - सिक्किम
संतोष कुमार गंगवार-झारखंड
रामेन डेका-छत्तीसगढ़
सीएच विजयशंकर - मेघालय
सी.पी. राधाकृष्णन - महाराष्ट्र
गुलाब चंद कटारिया - पंजाब (केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी नियुक्त।)
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य - असम (मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)

