जयपुर एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा: उर्वशी रौतेला से रवि शास्त्री तक पहुंचे, वीडियो में जाने बॉलीवुड डुप्लीकेट्स ने भी खींचा ध्यान
राजस्थान की राजधानी जयपुर का एयरपोर्ट शुक्रवार को सितारों की आवाजाही से खास नजर आया। बॉलीवुड, क्रिकेट और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियां जयपुर पहुंचीं, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों और प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने को मिला।दोपहर की फ्लाइट से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। जैसे ही फैंस ने उन्हें देखा, कई लोग उनके साथ फोटो लेने के लिए आगे आए। उर्वशी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अभिनेत्री सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गईं। उनके जयपुर पहुंचने की खबर के बाद शहर में उनके फैंस के बीच भी उत्सुकता देखने को मिली।
रवि शास्त्री भी एयरपोर्ट पर नजर आए
उर्वशी रौतेला के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री भी जयपुर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। क्रिकेट जगत की इस बड़ी हस्ती को देखकर यात्रियों का ध्यान उनकी ओर गया।रवि शास्त्री की मौजूदगी ने एयरपोर्ट के माहौल को और खास बना दिया। हालांकि उनके जयपुर आने के उद्देश्य की जानकारी सामने नहीं आई है।
अजय देवगन, हनी सिंह और गोविंदा के हमशक्ल पहुंचे
इसी बीच जयपुर एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सितारों जैसे दिखने वाले कलाकार भी पहुंचे। अजय देवगन, हनी सिंह, गोविंदा और अनिल कपूर के लुक लाइक डुप्लीकेट्स जयपुर आए हैं।ये कलाकार जयपुर के एक होटल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। सेलिब्रिटी जैसे दिखने वाले इन कलाकारों को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग भी आकर्षित हुए और कई यात्रियों ने उनके साथ तस्वीरें लीं।
होटल कार्यक्रम को लेकर उत्साह
बताया जा रहा है कि ये सभी कलाकार जयपुर के एक होटल में होने वाले मनोरंजन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। बॉलीवुड सितारों की तरह दिखने वाले कलाकार अपने खास अंदाज और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ फिल्म, क्रिकेट और मनोरंजन जगत से जुड़े चेहरों की मौजूदगी ने माहौल को अलग बना दिया। यात्रियों के बीच भी दिनभर इन हस्तियों की चर्चा रही।

