Samachar Nama
×

जयपुर का पूर्व बॉक्सिंग कोच गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, वीडियो में जाने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है नाम

जयपुर का पूर्व बॉक्सिंग कोच गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, वीडियो में जाने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है नाम

जयपुर में बॉक्सिंग कोच रह चुका गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ा गया है। अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। हैरी बॉक्सर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने के आरोप हैं। हत्या, रंगदारी और धमकी देने सहित कई मामलों में उसका नाम सामने आया है।

हैरी बॉक्सर को बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकी देने के मामलों में भी आरोपी बताया गया है। उस पर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का आरोप है। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान, कपिल शर्मा और रणवीर सिंह समेत कई फिल्मी हस्तियों को धमकाने में भी उसका नाम सामने आया था।

बानसूर-नारायणपुर का रहने वाला है हैरी बॉक्सर

हैरी बॉक्सर मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर-नारायणपुर का रहने वाला है। वह जयपुर में रहकर बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेता था। कुछ समय तक उसने जयपुर में बॉक्सिंग कोच के रूप में भी काम किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात अपराधियों से हुई और धीरे-धीरे वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया।आरोप है कि गैंग से जुड़ने के बाद उसने आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी। विदेश में रहने के दौरान वह कथित तौर पर राजस्थान के कारोबारियों को फोन और वॉट्सऐप के जरिए धमकाकर रंगदारी मांगता था।

विदेश में बैठकर राजस्थान के कारोबारियों को देता था धमकी

हैरी बॉक्सर पर आरोप है कि वह विदेश में रहकर राजस्थान में अपने नेटवर्क के जरिए रंगदारी का काम संचालित कर रहा था। जयपुर के नारायण विहार इलाके में रहने वाले एक कारोबारी ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया हुआ है।जयपुर पुलिस और राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स उसके स्थानीय नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करती रही है। पुलिस ने हैरी बॉक्सर के इशारे पर रंगदारी वसूलने वाले कई गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के जरिए उसके स्थानीय नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की गई।

बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने के मामलों में भी आया नाम

हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड से जुड़ी कई धमकी की घटनाओं में सामने आया है। उस पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का आरोप है। इसके अलावा सलमान खान, कपिल शर्मा और रणवीर सिंह सहित अन्य फिल्मी हस्तियों को धमकी देने के आरोप भी लगे हैं।कैलिफोर्निया में अमेरिकी एजेंसी ICE की ओर से पकड़े जाने के बाद अब उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी। वहीं, राजस्थान पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के लिए भी उसकी गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उसका नाम प्रदेश में रंगदारी और धमकी के मामलों से जुड़े नेटवर्क में सामने आता रहा है।

Share this story

Tags