Samachar Nama
×

देश में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल भुगतान
 

देश में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल भुगतान
 

भारत में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन, इंटरनेट और यूपीआई आधारित भुगतान प्रणालियों के विस्तार के चलते फिनटेक प्लेटफॉर्म रोजमर्रा की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। इस सेक्टर में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने 2025 में रिकॉर्ड 147 ट्रिलियन रुपए के लेनदेन दर्ज किए हैं। वहीं Google Pay से 92 ट्रिलियन रुपए, Paytm से 15 ट्रिलियन रुपए और CRED से 6 ट्रिलियन रुपए के लेनदेन किए गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं का पैसा अपने पास नहीं रखते, बल्कि बैंकिंग प्रणाली के साथ मिलकर भुगतान प्रक्रिया को पूरा करते हैं। यही वजह है कि डिजिटल भुगतान प्रणाली तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यूपीआई और फिनटेक सेवाओं के विस्तार के साथ भारत में डिजिटल लेनदेन की मात्रा और भी तेजी से बढ़ेगी।

Share this story

Tags