Samachar Nama
×

आमेर किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद, वीडियो में देंखे जीप ड्राइवर ने गाइड पर चाकू से किया हमला; दो आरोपी हिरासत में

आमेर किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद, वीडियो में देंखे जीप ड्राइवर ने गाइड पर चाकू से किया हमला; दो आरोपी हिरासत में

जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार सुबह गाड़ी ले जाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां जीप ड्राइवर और गाइड के बीच कहासुनी के बाद ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गाइड के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गाइड को इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आमेर के मावठा इलाके में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आमेर थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।

गाड़ियों को किले तक जाने से रोकने पर हुआ विवाद

आमेर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि मावठा के पास गाइड मनीष सोनी सभी गाड़ियों को आमेर किले तक जाने से रोक रहा था। इसी दौरान जीप ड्राइवर आजम वहां पहुंचा और दोनों के बीच गाड़ी ले जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।बताया जा रहा है कि बहस धीरे-धीरे बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर गाइड मनीष सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से मनीष के पेट में गंभीर चोट आई।

घायल को अस्पताल पहुंचाया गया

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल गाइड को संभाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सुबह करीब 10:30 बजे बड़ी संख्या में लोग आमेर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीप ड्राइवर आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की पूरी वजह, विवाद की शुरुआत और हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू के बारे में जानकारी जुटा रही है।लिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी आजम पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी आजम का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ आमेर थाने में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पुराने मामलों की जानकारी भी जुटा रही है।आमेर क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में पर्यटन स्थल के आसपास हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय विवादों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this story

Tags