Samachar Nama
×

सोमेसर-पनौता सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग, PWD एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

सोमेसर-पनौता सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग, PWD एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

मारवाड़ युवा संघर्ष समिति ने सोमेसर से पनौता वाया खिंवाड़ा तक जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक्सईएन संतोष चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

समिति ने बताया कि सड़क मार्ग का निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने विभागीय अधिकारी से निर्माण कार्य में आ रही रुकावट को दूर कर जल्द काम शुरू करवाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से समिति ने कहा कि सोमेसर से पनौता वाया खिंवाड़ा तक सड़क मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य पूरा होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। समिति ने विभाग से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

Share this story

Tags