राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, वीडियो में जाने अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता; दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को बोनस भी
केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। इसके साथ ही दिवाली पर करीब 6 लाख कर्मचारियों को 7 हजार रुपए तक बोनस देने का आदेश भी जारी हुआ है।डीए और डीआर में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, पेंशनर्स की महंगाई राहत भी 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।
कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
राजस्थान में 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स हैं। सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा, जबकि पेंशनर्स को मिलने वाली पेंशन में भी महंगाई राहत के अनुसार बढ़ोतरी होगी।सरकार के अनुसार, डीए और डीआर बढ़ाने से राज्य के खजाने पर करीब 820 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है, जब त्योहारों के दौरान कर्मचारियों के घरेलू खर्च बढ़ जाते हैं।
दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को बोनस
महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही राज्य सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस देने का भी आदेश जारी किया है। इसके तहत करीब 6 लाख कर्मचारियों को 7 हजार रुपए तक बोनस मिलेगा। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।
60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ डीए
अब तक राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद यह 63 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह पेंशनर्स की महंगाई राहत भी 63 प्रतिशत कर दी गई है।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के असर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। डीए और डीआर में बढ़ोतरी के साथ बोनस के आदेश जारी होने से दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को दोहरी सौगात मिली है।

