जयपुर में हाथी को गुलाबी रंग से रंगने पर विवाद, विदेशी फोटोग्राफर का फोटोशूट चर्चा में
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस शूट में एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग से रंगा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रैवलिंग आर्ट फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने हाल ही में यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इसके बाद यह मामला ऑनलाइन बहस का विषय बन गया है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ यूजर्स ने इस फोटोशूट की कलात्मकता और दृश्य सौंदर्य की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी को इस

