Ajmer जिले के पीसांगन उपखंड क्षेत्र में ब्यावर–अजमेर हाईवे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केमिकल से भरे एक चलती टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार टैंकर Beawar की ओर से Ajmer की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद टैंकर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे कुछ ही मिनटों में स्थिति गंभीर हो गई।
आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टैंकर में केमिकल भरा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
घटना के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

