Samachar Nama
×

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 49 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 49 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मंजूरी के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में कुल 49 सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और 12 प्रदेश प्रवक्ता शामिल किए गए हैं।

प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी कोटा की सुनीता व्यास, झुंझुनू की डॉ. अरुणा सिहाग और दौसा की डॉ. मूर्ति मीणा को दी गई है। वहीं कार्यालय मंत्री के रूप में बीना शर्मा और मीना बनर्जी को नियुक्त किया गया है।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयपुर शहर की सुषमा सैनी को सौंपी गई है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में जोधपुर देहात उत्तर की कनिका विश्नोई को नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करेगी और महिला मोर्चा की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

Share this story

Tags