Samachar Nama
×

जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, कैमरों से बचती आईं नजर, वीडियो में देंखे रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा

जयपुर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, कैमरों से बचती आईं नजर, वीडियो में देंखे रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा

जयपुर में इन दिनों बॉलीवुड सितारों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जयपुर पहुंचीं। उनके आने की खबर के साथ ही एयरपोर्ट पर हलचल देखने को मिली। भूमि यहां एक फैशन इवेंट में शामिल होने आई हैं। एयरपोर्ट पर उनका अंदाज कुछ अलग नजर आया। वह मीडिया के कैमरों से बचते हुए बाहर निकलने की कोशिश करती दिखाई दीं, हालांकि इस दौरान वह कैमरे में कैद हो गईं।भूमि पेडनेकर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजनी धवन और सिंगर शिबानी कश्यप भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। वहीं, एक दिन पहले अभिनेता जैकी भगनानी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ जयपुर पहुंचे थे। इन सितारों की मौजूदगी के चलते राजस्थान की राजधानी एक बार फिर फिल्मी गतिविधियों और बॉलीवुड की चर्चाओं के केंद्र में आ गई है।

कैमरों से बचती नजर आईं भूमि पेडनेकर

शुक्रवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर भूमि पेडनेकर को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। अभिनेत्री मीडिया कैमरों से बचते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दीं। हालांकि, इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हो गए।भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह अप अलग तरह की भूमिकाओं और फिल्मों के चयन के लिए पहचानी जाती हैं। जयपुर में उनके आने की वजह एक फैशन इवेंट बताई जा रही है। उनके दौरे को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है।

अंजनी धवन और शिबानी कश्यप भी पहुंचीं जयपुर

भूमि पेडनेकर के साथ ही अभिनेत्री अंजनी धवन और गायिका शिबानी कश्यप भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इन कलाकारों की मौजूदगी से शहर में आयोजित होने वाले फैशन और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर चर्चा बढ़ गई है।जयपुर पिछले कुछ समय से फिल्मी आयोजनों, फैशन इवेंट्स और शूटिंग गतिविधियों के लिए पसंदीदा जगह बना हुआ है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, शाही महल और आकर्षक लोकेशन फिल्मी हस्तियों और आयोजकों को आकर्षित करती हैं।

सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में रकुल का बर्थडे

एक दिन पहले अभिनेता जैकी भगनानी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ जयपुर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, जैकी ने रकुल का जन्मदिन खास बनाने के लिए सवाई माधोपुर के पास बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट को चुना है। यह ऐतिहासिक किला अपनी शाही वास्तुकला और लग्जरी सुविधाओं के लिए जाना जाता है।रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच भी उत्सुकता है। जैकी भगनानी ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए राजस्थान की ऐतिहासिक लोकेशन का चुनाव किया है।

‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी चर्चा में

इधर, जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज के पहले सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, लेकिन इस बार वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं।ऐसे में भूमि के जयपुर पहुंचने को सीरीज की शूटिंग से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उनका दौरा फैशन इवेंट से संबंधित है, जबकि उनके रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन के आयोजन में शामिल होने की भी चर्चा है।फिलहाल जयपुर में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से मनोरंजन जगत की गतिविधियां सुर्खियों में हैं। आने वाले दिनों में शहर में होने वाले आयोजनों और फिल्मी हस्तियों की आवाजाही पर प्रशंसकों की नजर बनी रहेगी।

Share this story

Tags