Samachar Nama
×

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक हटी, वीडियो में देंखे होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगी बड़ी राहत

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक हटी, वीडियो में देंखे होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगी बड़ी राहत

केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई पाबंदी हटा दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इस फैसले के बाद होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय और शादी समारोह जैसे आयोजनों के लिए जरूरत के मुताबिक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेंगे।

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को मिलेगी राहत

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है। अब व्यवसायिक उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित आपूर्ति मिलेगी, जिससे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन में आसानी होगी।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, सरकार ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के मामले में फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक पहले की तरह जारी रहेगी। यानी इस आदेश का लाभ केवल कॉमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

कॉमर्शियल सप्लाई बहाल, इंडस्ट्री LPG में आंशिक राहत

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक पूरी तरह हटा दी गई है और अब पहले की तरह आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं, बल्क इंडस्ट्री एलपीजी की सप्लाई पर लगी पाबंदियों में आंशिक राहत दी गई है, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त नहीं किया गया है।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सरकार के इस फैसले से विशेष रूप से होटल, रेस्टोरेंट, फूड सर्विस और इवेंट इंडस्ट्री को राहत मिलने की उम्मीद है। नियमित गैस आपूर्ति बहाल होने से व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर में कमी आएगी और संचालन पहले की तरह सुचारु रूप से हो सकेगा।

Share this story

Tags