Samachar Nama
×

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने पूर्व CM गहलोत को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस सीट का बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से बड़ी ज़िम्मेदारी से नवाज़ा है। उन्हें देश की सबसे चर्चित और हॉट लोकसभा सीट अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर गहलोत के अमेठी सीट पर सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाने के आधिकारिक आदेश जारी हुए हैं..........
h

राजस्थान न्यूज डेस्क !! पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से बड़ी ज़िम्मेदारी से नवाज़ा है। उन्हें देश की सबसे चर्चित और हॉट लोकसभा सीट अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर गहलोत के अमेठी सीट पर सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाने के आधिकारिक आदेश जारी हुए हैं।  ये परंपरागत सीट हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। लिहाज़ा गहलोत को मिली इस बड़ी ज़िम्मेदारी के पैमाने का अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है।

 

अशोक गहलोत को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारकर बड़ी जिम्मेदारी दी है. दोनों गांधी परिवार के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं. अब तक प्रियंका गांधी जहां भी प्रचार करने जाती हैं, चाहे वह यूपी हो, मध्य प्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो या महाराष्ट्र, दोनों नेता हमेशा उनके साथ नजर आते हैं. बशर्ते उनके राज्यों में चुनाव न हों.

रायबरेली और अमेठी के लिए कांग्रेस गंभीर

अशोक गहलोत और भूपेश बघेल दोनों ही अपने-अपने राज्यों यानी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठन के विशेषज्ञ माने जाते हैं. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के फैसले से पता चलता है कि पार्टी इन दोनों पारंपरिक सीटों पर अपना गढ़ बचाने और वापस लेने को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी से समझौता नहीं करना चाहती है.

Share this story

Tags