Samachar Nama
×

'अल्फा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी, वीडियो में देंखे महिला बाइकर्स ने किया भव्य स्वागत

'अल्फा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी, वीडियो में देंखे महिला बाइकर्स ने किया भव्य स्वागत

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी सोमवार को जयपुर पहुंचीं। दोनों अभिनेत्रियों के स्वागत के लिए शहर में खास आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स शामिल हुईं।

जवाहर सर्किल से महिला बाइकर्स ने आलिया और शरवरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाइक राइड के साथ उनका काफिला मिराज सिनेमा तक पहुंचा। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों का उत्साह देखने लायक था।

मिराज सिनेमा पहुंचने पर आलिया भट्ट और शरवरी ने महिला बाइकर्स के साथ सेल्फी ली और उनका अभिवादन किया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला बाइकर्स को देखकर आलिया काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने इस पहल की सराहना भी की।कार्यक्रम के दौरान महिला बाइकर्स के साथ मिलकर फिल्म 'अल्फा' का नाम बनाकर एक विशेष गतिविधि आयोजित करने की योजना थी, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसकों की भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट और शरवरी को सीधे मिराज सिनेमा के भीतर आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और फिल्म को लेकर बातचीत की।यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और प्रमोशन के दौरान जयपुर में मिली शानदार प्रतिक्रिया ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।

Share this story

Tags