Sikar में दो दिन बरसात के बाद आज मौसम साफ, फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री
सीकर न्यूज़ डेस्क, दो दिन बरसात के बाद आज मौसम साफ रहा। कोहरा और बादल नहीं छाने से सर्दी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर सीकर में भी देखने को मिला है। कोहरा और बादल नहीं छाने से आज सुबह राहत मिली। मौसम खुलने के साथ ही तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन-चार दिनों तक शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ेगी। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी।
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट तो दर्ज की जाएगी। तापमान की जमाव बिंदु तक पहुंचने की संभावना कम है। ऐसे में पाला पड़ने की भी संभावना कम है। फसलों को नुकसान होने की आशंका भी नहीं है।
पिछले 5 दिनों का न्यूनतम तापमान
24 जनवरी - 4 डिग्री
23 जनवरी - 9 डिग्री
22 जनवरी - 10.4 डिग्री
21 जनवरी - 9.7 डिग्री
20 जनवरी - 8.2 डिग्री
राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!

